
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं-12वीं के लाखों स्टूडेंट्स, जो रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उनका यह इंतजार अब जल्द ही खत्म हो सकता है। क्योंकि CBSE कुछ ही दिनों में रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। अप्रैल के अंत या मई के पहले सप्ताह के आसपास 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि अभी तक बोर्ड ने आधिकारिक तौर से रिजल्ट डेट की घोषणा नहीं की है। लेकिन सीबीएसई आमतौर पर अचानक रिजल्ट घोषित करने के लिए भी जाना जाता है। रिजल्ट जारी होने पर सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर देखा जा सकेगा।
फिलहाल स्टूडेंट्स रिजल्ट को लेकर तैयार रहें। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हुए स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के अलावा अपना परिणाम cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, cbse.nic.in, और results.gov.in पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा digilocker.gov.in पर भी CBSE का रिजल्ट उपलब्ध रहेगा। डिजिलॉकर के मोबाइल ऐप, उमंग ऐप पर और एसएमएस के माध्यम से भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखा जा सकता है। कई बार रिजल्ट जारी होने के साथ वेबसाइट स्लो डाउन और क्रैश की समस्या आ सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स वैकल्पिक प्लेटफार्म का उपयोग करें।
डिजिलॉकर पर कैसे देख पाएंगे CBSE रिजल्ट?
अगर आप डिजिलॉकर पर अपना 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट देखन चाहते हैं तो सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं। फिर लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज करें। उसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और आपका अकाउंट खुल जाएगा। अब पेज पर उपलब्ध कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। फिर अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। उसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। अब चाहें तो अपना रिजल्ट देखकर पेज को डाउनलोड कर सकते हैं। जरूरत के लिए रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी निकाल कर रख सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए क्या-क्या चाहिए?
सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट (CBSE 10th 12th Result 2026 Declared) चेक करना बेहद आसान है। आप इसे आसानी से फटाफट चेक कर सकते हैं। अपना रिजल्ट देखने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। जब आप सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जायेंगे तो आपके सामने जो डिस्प्ले खुलेगी। उसमें आपको 10th 12th Result का लिंक दिखेगा। स्टूडेंट्स को रिजल्ट देखने के लिए अपने रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड नंबर की जरूरत पड़ेगी। जो आपके एडमिट कार्ड पर लिखी होती है।
वहीं मांगी गई सभी जानकारी जब आप भर देंगे और सब्मिट कर देंगे तब जाके आपका रिजल्ट आपके सामने होगा। अब आप भविष्य के उपयोग के लिए अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं. बता दें कि पिछले साल की तरह इस बार भी बोर्ड मेरिट लिस्ट और ‘फर्स्ट-सेकंड’ डिवीजन जैसी घोषणा नहीं करेगा ताकि छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को रोका जा सके। छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। जरूरत पड़ने पर CBSE छात्रों को ग्रेस मार्क्स भी देता है, ताकि वे पास हो सकें।
