
खटीमा में सीएसडी कैंटीन खेतलसंडा में सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन द्वारा स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित गौरव सैनिक सम्मान समारोह में क्षेत्र का विकास चाहने वाले, हृदय सम्राट ,मधुर भाषी ,पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ यूनुस चौधरी जी ने खटीमा पहुंचकर मुख्यमंत्री जी के पिता स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात मुख्यमंत्री जी से शिष्टाचार मुलाकात की तथा जसपुर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया डॉक्टर यूनिस चौधरी ने बताया कि मुलाकात सकारात्मक रही तथा समस्याओं को हल करने का पूर्ण आश्वासन मुख्यमंत्री जी ने दिया डॉक्टर यूनुस चौधरी जी ने मुख्यमंत्री जी को जसपुर आने का भी न्योता दिया डॉक्टर यूनुस चौधरी जी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में चल रही सरकार द्वारा समूचे उत्तराखंड में विकास की बयार बह रही है

