
। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके भविष्य के करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना था।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों जैसे एस. आर. एम, चेन्नई, एस. आर. यू, एस. जी. टी यूनिवर्सिटी, एम. आई. टी WPU, पुणे, बी. एम. मुंजाल, जे. एम. डी., ओ. पी. जिंदल तथा जिज्ञासा यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित एवं वाणिज्य से संबंधित विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही, इंजीनियरिंग, मेडिकल, एन. डी. ए., मर्चेंट नेवी आदि प्रमुख करियर विकल्पों की जानकारी भी दी गई, जिसमें बच्चों ने विशेष रुचि दिखाई। विभिन्न कोर्स, प्रवेश प्रक्रियाओं, योग्यता मानदंडों एवं भविष्य की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों में सुशील कुमार, आकाश चंद, मीनाक्षी राणा, संचित सचदेवा, अजय महाजन, अक्षय, गरीमा, संदीप कुमार एवं गुरनाम सिंह शामिल रहे। इन सभी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर दिए और उन्हें उपयुक्त करियर चुनने के लिए प्रेरित किया।
यह करियर फेयर माई मेंटर सर्किल द्वारा विशाल भल्ला, रवि सिंह, पुलकित ओबेरॉय एवं देव चितरंजन के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी त्यागी जी ने अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के करियर फेयर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं। इससे बच्चों को विभिन्न करियर विकल्पों की सही जानकारी मिलती है और वे अपने भविष्य को लेकर भ्रमित नहीं रहते, बल्कि एक स्पष्ट दिशा में आगे बढ़ पाते हैं।
विद्यार्थियों ने अपनी रुचि के अनुसार सक्रिय रूप से सहभागिता करते हुए अपनी शंकाओं का समाधान किया, जिससे उन्हें अपने भविष्य के प्रति एक स्पष्ट दृष्टिकोण प्राप्त हुआ। यह करियर फेयर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभदायक, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

