
। यह प्रतियोगिता ग्रैपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा, ग्रैपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की मान्यता के अंतर्गत, 9 एवं 10 मई 2026 को भारत मंदिर पब्लिक स्कूल ऋषिकेश में आयोजित की गई।
इस प्रतियोगिता में शिवालिक एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने नाम किए, जिनमें 9 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। कैडेट वर्ग में दिव्यांश बर्त्वाल, शिवम नेगी तथा प्रणीत पुंडीर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। दिव्यांश सिंह ने रजत पदक जीता, जबकि आदित्य राणा और सरबजोत रवि ने कांस्य पदक अर्जित किए। सब-जूनियर वर्ग में अक्षित पवार, हार्दिक रावत, वेदांश कला, अखिल रावत, आद्या वर्मा तथा मिस्टी गैरोला ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। अर्पित पटोला और विवेक कुमार ने रजत पदक प्राप्त किए, जबकि आयुष चंद्र ने कांस्य पदक हासिल किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी त्यागी जी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। साथ ही उन्होंने प्रशिक्षक श्री बिट्टू विशान छेत्री को उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रयासों के लिए विशेष बधाई दी।

