
शिवालिक एकेडमी के कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के परिणाम अत्यंत सराहनीय रहे। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों के बल पर शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विज्ञान वर्ग पी. सी. एम. में कृष्णा नैणवाल ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंकित यादव ने 94.4% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सुमीत कुमार ने 92.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। अदिति रमोला ने 90.6% तथा जया दास ने 90.2% अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।
विज्ञान वर्ग पी . सी.बी. में प्रियांशी रावत ने 89.4% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कॉमर्स वर्ग में आयुष छेत्री ने 91.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
कला वर्ग में जस्मिता पिंटो ने 93.8% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता प्राप्त की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी त्यागी जी ने सभी विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के अथक प्रयास और अभिभावकों के विश्वास एवं सहयोग का संयुक्त परिणाम है।
उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया।

