
विकासनगर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में सेपियंस विद्यालय विकासनगर ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे पच्छवादून क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पहली बार पच्छवादून क्षेत्र से किसी विद्यालय ने देहरादून ज़िले का टॉपर दिया है। यह गौरव सेपियंस विद्यालय की छात्रा विधि शर्मा ने कला वर्ग में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हासिल किया।
विधि शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देहरादून ज़िले में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा पच्छवादून के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया। उनकी इस सफलता से विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया। वहीं कॉमर्स वर्ग में रिधिमा परमार ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को दिया। विद्यालय परिवार ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे पच्छवादून क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा, सचिव श्री रवि कांत सपरा, प्रबंधक महोदया श्रीमती रशिता सपरा, प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा, हरबर्टपुर प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी,विद्यालय निदेशिका रश्मि गोयल, नंदी बिष्ट, श्री अश्विनी कुमार, श्रीमती बेबी राठौर एवं श्रीमती सुमालती उनियाल ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं के योगदान की सराहना की।
विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने का संदेश दिया।

