



सुरक्षा की दृष्टि से चलाया गया विशेष अभियान
जनपद में कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नया गांव चौकी पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा सार्वजनिक स्थलों की गहन जांच की गई। पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच करते हुए यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक भी किया।
चौकी इंचार्ज रफ़त अली ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे। स्थानीय नागरिकों से भी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
“सुरक्षित समाज, सशक्त समाज” के उद्देश्य के साथ पुलिस का अभियान जारी।

