




आज जसपुर के राजकीय चिकित्सालय में विश्व हिंदू सुरक्षा संगठन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया एवं अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना एवं उन्हें फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
रक्तदान शिविर में सहभागी सभी रक्तवीरों एवं आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों का हृदय से अभिनंदन। रक्तदान महादान है—आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। आइए, मानवता की सेवा के इस पावन अभियान से जुड़कर समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें।
इस अवसर पर चिकित्साधीक्षक धीरेंद्र गहलोत जी, राजीव चौहान जी, दिग्विजय सिंह जी, नीलकमल जी, महेश चौहान जी, सुरेंद्र सिंह जी, सुधीर जी, मोती प्रधान जी, जसवीर कुमार, आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे।
**खड़क सिंह चौहान**
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा (उत्तराखण्ड)
जिला चेयरमैन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

