



देहरादून। सेवक आश्रम रोड स्थित आनंद डेल पब्लिक स्कूल में उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला को उत्साह, उल्लास एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया तथा स्कूल के बच्चों को पौधे भी वितरित किए गए
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि धरती के श्रृंगार, हरियाली के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का प्रतीक है। सभी ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया, ताकि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और स्वस्थ पर्यावरण प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि श्री अर्चित डावर जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हरेला पर्व के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह प्रकृति के संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाए तथा पौधारोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प ले।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी श्री पी एस कोचर जी समाजसेवी एवं अधिवक्ता श्री बलदेव पराशर जी, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अर्चित डावर जी, विद्यालय के आदरणीय प्रधानाचार्य श्री जी. एस. आनंद जी, श्री विवेक भंडारी जी, श्री मनोज धवन जी, सुरेंद्र घई जी श्सहित अन्य गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

