


जसपुर में ठाकुरद्वारा रोड पर स्थित काव्या रिजॉर्ट में हरेला पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मनजीत सिंह सह अध्यक्ष गन्ना विकास सलाहकार समिति उत्तराखंड व समारोह के आयोजक खड़क सिंह चौहान जी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा तथा जिला अध्यक्ष उज्ज्वला योजना रहे
समारोह के आयोजक खड़क सिंह चौहान तथा परिवर्तन बी द चेंज सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सफल प्रयास से हरेला पर्व का रंगारंग कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया समारोह में अच्छी संख्या में लोग मौजूद रहे
खड़क सिंह चौहान जी ने अपने संबोधन में कहा की हरेला पर्व प्रकृति और पर्यावरण का उत्सव है इसका अर्थ होता है हरियाली का दिन इस दिन लोग अच्छी फसल और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं उन्होंने जनता से अपील की कि एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाए इस मौके पर पूनम मंझारिया, सरिता सिंह ,सुषमा सैनी ,पंकज मोनू उदयराज सिंह,प्रदीप गोयल, योगराज सिंह, विजय चौधरी, महेश सिंह ,सुनील चौहान, अतुल चौहान ,कपिल चौहान, आदि तमाम लोग मौजूद रहे

