


देहरादून। चकराता रोड पर गुरुवार सुबह परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान परिवहन विभाग अधिकारी अनिल नेगी भी मौके पर मौजूद रहे।
सुबह से ही टीम ने सख्ती के साथ वाहनों की जांच शुरू कर दी थी। कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान काटे गए। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे तक 15 चालान काटे जा चुके थे।
चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग की टीम की पैनी नजर हर वाहन पर रही, जिसके चलते नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के लिए टीम की नजरों से बचना मुश्किल नजर आया।
परिवहन विभाग अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपने जरूरी दस्तावेज साथ रखें और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं। विभाग का कहना है कि नियमों का पालन करवाने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
