


शिवालिक एकेडमी में जन्माष्टमी के अवसर पर प्ले ग्रुप से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष जन्माष्टमी सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की सुंदर और रंग-बिरंगी कथा प्रस्तुत की।
बच्चों ने कथा के विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाई। सुंदर वेशभूषा, भावपूर्ण अभिनय और शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। बच्चों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किया, जिसने सभी का मन मोह लिया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनके जीवन से मिलने वाली प्रेम, सत्य की सीख के बारे में जानकारी मिली। कहानी, अभिनय और नृत्य के माध्यम से बच्चों ने जन्माष्टमी के पर्व को उत्साह और आनंद के साथ मनाया। सुंदर सुंदर कृष्ण के वेश में सजे छोटे छोटे नन्हे मुन्नों ने सभी का मन मोह लिया व सारा माहौल कृष्ण भक्ति से गूंज उठा।
