


शिमला बायपास रोड स्थित मलूकचंद, ग्राम पंचायत हसनपुर कल्याणपुर में दिनदहाड़े चोरी की घटना
पछवा दून क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिमला बायपास रोड स्थित मलूकचंद, ग्राम पंचायत हसनपुर कल्याणपुर में 26 अगस्त को दिनदहाड़े एक दुकान में चोरी की घटना सामने आई, जिसमें चोर करीब *15,000 रुपये लेकर फरार हो गया।*
पूरी घटना दुकान में लगे *सीसीटीवी कैमरे में कैद* हो गई। बाद में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान *रिहान पुत्र इमरान* के रूप में बताई गई। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है।
घटना के बाद दुकान स्वामी *मनीष कुमार* ने सभा वाला चौकी पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज कर ली गई, लेकिन घटना को करीब आधा महीना बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह चोरी की घटना होना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। वहीं, शिकायत दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
ऐसे में सवाल उठता है कि *सीसीटीवी में पूरी घटना कैद होने और आरोपी की पहचान सामने आने के बावजूद पुलिस अब तक कार्रवाई क्यों नहीं कर पाई?* क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।
