Screenshot



देहरादून। उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री विश्वास डाबर रूस में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर वापस लौटे हैं। उनके इस प्रतिनिधित्व को उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे हिंदुस्तान और पंजाबी समाज के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।
विश्वास डाबर के रूस से लौटने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों, गणमान्य लोगों और पंजाबी समाज से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पंजाबी समाज के प्रति विश्वास डाबर का विशेष जुड़ाव और सहयोग हमेशा देखने को मिला है। समाज के लोगों का कहना है कि वे हर समय पंजाबी समाज के साथ खड़े रहते हैं और समाज के हितों के लिए अपना पूर्ण सहयोग देते हैं।
रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करना न केवल विश्वास डाबर के लिए बल्कि उत्तराखंड और पंजाबी समाज के लिए भी सम्मान और गौरव की बात है। उनके इस उपलब्धिपूर्ण दौरे से समर्थकों और समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
