


सहसपुर। यातायात नियमों के पालन को लेकर सहसपुर पुलिस ने शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 35 से 40 चालान किए।
चेकिंग के दौरान नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 2 से 4 वाहनों को सीज किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की।
पुलिस ने कहा कि यातायात नियम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। सभी वाहन चालक हेलमेट पहनें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं। 
