



विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ–विधायक चैंपियन ट्रॉफी के प्रथम दिवस में शिवालिक एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में अनेक पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं के यश सिंह ने अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। कक्षा ग्यारहवीं के मानस तड़ियाल ने 45 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग की मुर्गा झपट स्पर्धा में, कक्षा ग्यारहवीं के नरुण शर्मा ने अंडर-51 किलोग्राम तथा कक्षा नवीं के रवि कुमार ने अंडर-45 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं कक्षा ग्यारहवीं की अंशिका कोठियाल ने अंडर-19 सीनियर बालिका वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
टीम स्पर्धाओं में शिवालिक अकादमी की अंडर-19 सीनियर बालिका खो-खो टीम और वॉलीबॉल टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक हासिल किया। अंडर-14 बालक खो-खो टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। इसके अतिरिक्त अमन गुसाईं ने 600 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया।
इन उत्कृष्ट उपलब्धियों के साथ कई खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी स्थान सुनिश्चित किया। इनमें यश सिंह (60 मीटर दौड़), मानस तड़ियाल (मुर्गा झपट, 45 किग्रा से अधिक), नरुण शर्मा (मुर्गा झपट, अंडर-51 किग्रा) तथा रवि कुमार (मुर्गा झपट, अंडर-45 किग्रा) शामिल हैं।
अंडर-14 बालक खो-खो टीम से मनीष पटवाल, आयुष अधिकारी, राघव दक्ष, ईशांत और आदित्य थापा तथा अंडर-19 बालिका खो-खो टीम से आकांक्षा पंत, खुशबू रावत, वर्णिका कथैत और दिव्या चौहान का भी जिला स्तर के लिए चयन हुआ।
विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी त्यागी जी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, चयनित प्रतिभागियों, प्रशिक्षक अनिल तरियाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
