



संसदीय चैम्पियनशिप ट्रॉफी–खेल महाकुंभ 2026 में शिवालिक एकेडमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारहवीं के नरुन शर्मा ने मुर्गा झपट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कक्षा नवीं के रवि कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया, जबकि कक्षा आठवीं के यश नेगी ने 60 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-14 बालक खो-खो टीम ने भी उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो टीम में कक्षा नवीं के आयुष अधिकारी, मनीष पटवाल, राघव दक्ष एवं ईशांत सिंह तथा कक्षा आठवीं के आदित्य थापा शामिल रहे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी त्यागी जी ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
