



देहरादून, 11 अक्टूबर 2026। शोतोकान कराटे डो स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एस.के.एस.ए. कप 2026 का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को इग्नाइट स्पोर्ट्स हब, किड्स पैराडाइज, हर्रावाला, देहरादून में किया गया। इस प्रतियोगिता में शिवालिक एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में शिवालिक एकेडमी की शिवन्या थापा, अनिकेत कुंवर और आस्तिक चौहान ने दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं शौर्य ध्यानी, हार्दिक रावत, अनुराग ठाकुर, आयुष कुमार दास और अभिषेक कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। लव कुश शर्मा और सृजन शर्मा ने स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीते, जबकि हार्दिक सिंह ने स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए। उद्गम शर्मा, अखिल रावत और अंशुल कुमार ने रजत पदक प्राप्त किए। वहीं सार्थक राणा और अनुपम श्रीवास्तव ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
शिवालिक एकेडमी के कुल 16 खिलाड़ियों ने विभिन्न पदक जीतकर अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के फलस्वरूप विद्यालय ने प्रतियोगिता में ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों और उनके कोच बिट्टू क्षेत्री को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
