



दून ग्लोबल में आयोजित सहोदया फुटसल टूर्नामेंट में शिवालिक एकेडमी की बालक एवं बालिका टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में बालक टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की, वहीं बालिका टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विद्यालय की टीम ने ब्रिस्टल स्कूल को 1–0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में आर्केडिया स्कूल के विरुद्ध मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें टीम ने पेनल्टी शूटआउट के माध्यम से जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में डून ग्लोबल स्कूल को 4–3 से हराकर टीम ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
बालिका वर्ग में टीम ने क्वार्टर फाइनल में सैपियंस स्कूल, हर्बर्टपुर को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में दून ग्लोबल स्कूल के साथ कड़े मुकाबले में टीम को पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा। इसके पश्चात तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में टीम ने शानदार वापसी करते हुए सैपियंस स्कूल, विकासनगर को 3–0 से पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रधानाचार्या ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा उनके खेल कौशल, टीम भावना, अनुशासन और उनके प्रयासों की सराहना की। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत एवं खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।
प्रधानाचार्य ने सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक शिवा चौहान को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
