
आज रविवार 12 अप्रैल 2026 को गुरुकुल विद्यापीठ ट्रस्ट एवं राष्ट्रीय योगी सेना देहरादून के सौजन्य से देहरादून में संचालित पाठशालाओं का एक सामूहिक कार्यक्रम “प्रथम गुरुकुल संस्कार धारा उत्सव” का आयोजन श्री नागेश्वर महादेव शिव मंदिर सिंहनी वाला शिमला बायपास रोड देहरादून में किया गया, जिसमें ट्रस्ट द्वारा संचालित 12 वेद पाठशालाओं के समस्त बच्चों ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया और एकल एवं सामूहिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर समस्त बच्चों को उपस्थित मुख्य अतिथि एवं आचार्य द्वारा सम्मानित किया गया और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विजय सिंह बुटोला द्वारा समस्त मुख्य अतिथि एवं आचार्यो एवं संचालकों को सम्मानित किया गया। समस्त अभिभावकों ने बच्चों की उपलब्धियों की सराहना की और ट्रस्ट द्वारा समस्त लोगों से अपील की गई कि इस पुण्य कार्य में आप सभी तन, मन और धन से सहयोग करें। अंत में गुरुकुल विद्यापीठ ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष के द्वारा सामूहिक भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।
मुकेश गुप्ता
जिला उपाध्यक्ष
राष्ट्रीय योगी सेना देहरादून

