
सहस्त्र धारा सितंबर 2025 में आई आपदा के दौरान कई दुकानें तहस-नहस हो गई थी जिनको आज तक कोई सहायता नहीं मिली सहस्त्र धारा दुकानदारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा दुकानदारों का कहना है कि उनकी आय का एकमात्र साधन अब नहीं रहा दुकान में अत्यधिक नुकसान होने की वजह से हमारी दुकान बंद पड़ी है गर्मियों का पर्यटन सीजन सर पर है पर्यटन सीजन में आते हैं उनसे हमारी पूरे साल की रोजी-रोटी चलती है यहीं से हमारे परिवार का पालन पोषण होता है कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आए दुकानदारों को पूर्ण आश्वासन दिया हर संभव उनकी मदद की जाएगी दोबारा दुकान बनवाने का भी दिया आश्वासन इस अवसर पर जेआर शर्मा ,जगमोहन,सुरेश पायल, विजय रावत, राजन जवाडी, दीपक नेगी, रणबीर रावत, धन सिंह, सतीश पांडे आदि उपस्थित थे

