
नवरात्रि के पावन अवसर पर शिवालिक अकादमी में भव्य एवं सुसंस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देवी स्तुति से हुई, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इसके बाद जगदीप ने प्रकाश सर के साथ मिलकर भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किया, जिसमें प्रकाश सर ने गिटार पर संगत देकर गायन को और अधिक मधुर बना दिया। भजन के पश्चात कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा “सबसे बड़ा तेरा नाम” गीत में नृत्य व गुजरात की पारंपरिक डांडिया प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन मीनू मैम ने अत्यंत कुशलता से किया। उन्होंने नवरात्रि की कथा सुनाकर छात्रों को त्यौहार का धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व समझाया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी त्यागी जी ने इस अवसर पर सभी को नवरात्रि एवं विजयादशमी की शुभकामनाएँ दीं और विद्यार्थियों को श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण कर जीवन में सत्य, साहस और सदाचार अपनाने की प्रेरणा दी।
संपूर्ण कार्यक्रम में छात्रों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह देखने योग्य रहा। इस आयोजन ने न केवल उनके प्रतिभाशाली प्रदर्शन को उजागर किया, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रति उनकी आस्था और सम्मान को भी प्रकट किया।

