
द सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर तथा विकास नगर में धार्मिक पर्वों का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर दुर्गा अष्टमी, रामनवमी तथा दशहरा को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत देवी स्तुति एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यार्थियों ने दुर्गा अष्टमी ,रामनवमी एवं दशहरे से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा कनिका वर्मा स्वरचित कविता प्रस्तुत की जिनमें नन्हे मुन्ने छात्रों के द्वारा राम परिवार का रूप धारण करना अत्यंत आकर्षण का केंद्र रहा। इसके साथ ही विद्यालय निदेशिका, प्रधानाचार्या एवं सभी शिक्षकों द्वारा रामायण आरती की गई जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया
प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इन पर्वों का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़ी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे भगवान राम के आदर्शों को अपने आचरण में शामिल करें।
विद्यालय निदेशिका महोदया रश्मि गोयल ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनसे बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। साथ ही स्कूल सेक्रेटरी महोदय रविकांत सपरा, प्रबंधक महोदया रशिता सपरा जी ने भी विद्यार्थियों शिक्षकों एवं प्रदेशवासियों को दुर्गा अष्टमी,रामनवमी व विजयदशमी की शुभकामना दी। इस अवसर पर सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।
- साथ ही सेपियंस विद्यालय विकास नगर में दुर्गा अष्टमी,राम नवमी , बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के रूप में मनाया जाने वाला पर्व दशहरा का आयोजन किया गया जिसके लिए विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इसमें छोटी छोटी बालिकाओं द्वारा मां का स्वरूप धारण किया गया।साथ ही रामलीला के विभिन्न दृश्यों का आयोजन भी किया गया।
अंत में राम दरबार की सुंदर झांकी तथा आरती से कार्यक्रम का समापन हुआ।प्रार्थना सभा में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा दुर्गा अष्टमी, नवमी तथा दशहरा के बारे में विचार, विषय और गीत प्रस्तुत किए गए।
विद्यालय प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ने प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को अपने अंदर श्री राम की तरह विनम्र, धैर्यवान, अनुशासित तथा माता-पिता और गुरुओं की आज्ञा का पालन करने जैसे गुणों को अपनाने की सीख दी।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा एवं समस्त अध्यापकों ने विद्यार्थियों को महाअष्टमी, रामनवमी तथा दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।

