
आज देहरादून राजेंद्र सिंह पुत्र मेला रामनिवासी बहादुरपुर थाना सेलाकुई देहरादून ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग करी बताते चलें कि राजेंद्र सिंह का आरोप है कि राजा रोड सेलाकुई निवासी रमेश उर्फ घाघू पुत्र स्वर्गीय अमरा ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गोरखा राइफल प्रथम जी आर बनारस में भर्ती हुआ और तैनाती प्राप्त की जबकि विपक्षी बाती जाति का है वर्तमान में सेवा निवृत्त हो चुका है परंतु वर्तमान में विपक्षी अन्य व्यक्तियों को लालच देकर कि विपक्षी फर्जी दस्तावेज तैयार कर भारतीय सेना में भर्ती करा देगा तथा अनुचित रूप से धन ऐंठने का आरोप भी राजेंद्र द्वारा लगाया गया यह भी कहा गया कि भारतीय सेवा में भर्ती करने का झूठा आश्वासन देता है बताते चलें कि घटना दिनांक 7 अप्रैल 2022 की है जब प्रार्थी ने विपक्षी के कृतियों का विरोध किया तो विपक्षी ने प्रार्थी को मां बहन की गालियां दी और धमकी दी कि यदि प्रार्थी ने विपक्षी के उक्त जालसाजी के कार्यों में हस्तक्षेप किया तो विपक्षी प्रार्थी को जान से मार देगा राजेंद्र ने यह भी कहा कि विपक्षी जालसाजी कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर स्वयं को नेपाली मूल का बताकर फर्जी रूप से भारतीय सेना में भर्ती हुआ तथा वर्तमान में भी अन्य लोगों को फर्जी आश्वासन देकर अनुचित रूप से धनराशि ऐंठ रहा है प्रार्थी ने अपने व अपने परिवार की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से जान माल का जान सुरक्षा की भी मांग की





