
आज दिनांक 29 अगस्त को द सेपियंस स्कूल विकास नगर तथा हरबर्टपुर में विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत सुश्री श्वेता ध्यानी का भव्य स्वागत किया गया। सुश्री ध्यानी वर्तमान में हेड ऑफ DSA – DGU के पद पर कार्यरत हैं। वे एक प्रेक्षणीय खगोलशास्त्री (Observational Astronomer), नासा सिटिजन साइंटिस्ट एवं डार्कस्काई इंटरनेशनल एडवोकेट हैं।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अंतरिक्ष विज्ञान, शोध कार्यों तथा विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उनके प्रेरणादायी विचारों ने विद्यार्थियों में विज्ञान और अनुसंधान के प्रति नया उत्साह और जिज्ञासा जागृत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निर्देशिका श्रीमती रश्मि गोयल, प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा , हरबर्टपुर सेपियंस विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी द्वारा किया गया। इसके साथ ही सेपियंस स्कूल विकास नगर प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा, हरबर्टपुर प्रधानाचार्या गीता नेगी ने सुश्री ध्यानी के प्रेरणादायी व्यक्तित्व और विज्ञान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विभु गोयल, नंदी बिष्ट,मानसी, मानसी पाल , प्रीति एंजलीना, मोनिका निराला , सुरेश नौटियाल,रश्मि चौधरी, आशीष कंडवाल तथा सचिन पंवार भी उपस्थित रहे।





