

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा दिनांक 13 मई 2025 को कक्षा 12वीं बोर्ड सत्र 2024-25 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसे देख शिवालिक एकेडमी में हर्ष और उल्लास का वातावरण बन गया। छात्रों के कठिन परिश्रम और समर्पण ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट परिणामों के साथ विद्यालय व अभिभावकों का नाम रोशन किया।
विद्यालय की छात्रा आदिवित्या राजेंद्र सिंह ने विज्ञान वर्ग में 98% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स वर्ग में अमीशा मेहता और दीक्षित चौहान ने 94% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि वंशिका नैनवाल और अजय कुमार ने 93% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग से कनुप्रिया ने 91% और सहिष्णु मंथा, रिमझिम यादव ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी त्यागी जी ने समस्त सफल छात्रों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया।
विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता को छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का सामूहिक परिणाम बताया।



