
+
13 जनवरी को देहरादून / भागीरथी एनक्लेव फेस 1 राजा रोड सेलाकुई देहरादून में रवि अरोड़ा के निवास पर लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, माघ के अवसर पर सभी कॉलोनी वासियों ने लोहड़ी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
सभी ने इस अवसर पर जमकर डांस किया और कहा कि भारत के ये त्योहार हमारी अलग-अलग संस्कृतियों को जोड़ते हैं और हमें मिल-जुलकर रहने का संदेश देते हैं। ये पर्व जीवन में खुशी, उत्साह और नई उम्मीदें लाते हैं तथा हमें प्रकृति से जुड़े रहने की सीख भी देते हैं। इस त्यौहार में कहा जाता है कि दिन बड़े राता निगाड़ियां मतलब दिन बड़े रातें छोटी इस पर्व के बाद से ही दिन बड़े और रात छोटी होने शुरू हो जाती है ऐसा कहा जाता है।
एकता के प्रतीक ये सभी पर्व हमारी संस्कृति के वाहक हैं। विभिन्न क्षेत्रों में ये अलग-अलग रूप में मनाए जाते हैं लेकिन सबका ध्येय सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है ।इन त्योहारों को खुशी और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं और समाज में एकता बनाए रखें। इस अवसर पर मंगल बिष्ट धीरज शर्मा अजमेर दलाल सुभाष वत्स अनुज दीपक अरोड़ा सोनू पाल गौरव सावंत विवेक श्रीवास्तव अजय सागर अनुज पूजा शर्मा ज्योति अरोड़ा रानी बिष्ट पूजा चमोली दीपा सुदेश लक्ष्मी सुषमा नेगी शिखा मधु रावत कंचन कबीर राजीव आदि ने लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया

