
विकासनगर में यात्री शेड पर कथित कब्जा, अधिकारियों पर अनदेखी के आरोप
दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग स्थित विकासनगर रोड पर जल संस्थान के पास बने यात्री शेड पर कथित कब्जे का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए टिन शेड पर एक जड़ी-बूटी विक्रेता द्वारा कब्जा कर लिया गया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये शेड यात्रियों के बैठने और आराम करने के लिए बनाए गए थे, लेकिन वर्तमान में इनका उपयोग निजी व्यापार के लिए किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब उक्त विक्रेता से शेड पर कब्जा करने को लेकर सवाल किया गया तो उसने कथित तौर पर कहा कि उसकी पहुंच ऊंचे स्तर तक है और उसे कई राजनीतिक नेताओं का समर्थन प्राप्त है।
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण अवैध कब्जा हटाने के लिए अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

