
सुल्तानपुर जिले में एक दबंग व्यक्ति द्वारा पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग कर टैक्सी चालकों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है.
आरोपी काजिम हुसैन अमहट का निवासी है, वह लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर अमहट, पयागीपुर और बस स्टॉप पर टैक्सी चालकों से जबरन वसूली करता है, पैसे न देने पर काजिम चालकों के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता है.




