
Error: Contact form not found.
दुल्हन ने शादी के 2 दिन बाद दिया बच्चे को जन्म, ससुराल में हड़कम्प
इंदौर के पास धामनोद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां शादी के 2 दिन बाद दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया है। वहीं इस घटनाक्रम के बाद जब ससुराल वालों ने दुल्हन से बच्चे के बारे में पूछा तो दुल्हन ने जो कहानी बताई उसे सुन ससुराल वाले चौंक गए।लड़की की शादी 20 मई को हुई थी, जहां शादी के 2 दिन बाद 22 मई को लड़की ने बच्चों को जन्म दिया। शादी के बाद दो दिन बाद हुए इस घटनाक्रम से ससुराल वाले हैरान रह गए। वहीं जब ससुराल वालों ने लड़की से पूरा घटनाक्रम जाना तो लड़की ने आपबीती सुनाते हुए अपने साथ दुष्कर्म होने की बात बताई।
मिली जानकारी के मुताबिक 20 मई को लड़की की शादी हुई थी, जिसके बाद लड़की धामनोद आ गई। वहीं शादी के 2 दिन बाद यानी 22 मई को लड़की को अचानक पेट दर्द होने लगा, इसके बाद लड़की के ससुराल वाले लड़की को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने लड़की को गर्भ होने की बात कही, और डिलीवरी करवाई, जिसके बाद लड़की ने बच्चों को जन्म दिया। वहीं इसके बाद जब ससुराल वालों ने लड़की से पूरा घटनाक्रम समझा तो ससुराल वाले भी हैरा




