

बोर्ड परीक्षा हेतु जम कर जी तोड़ मेहनत और परीक्षा परिणाम का लंबा इंतजार। आखिर वह घड़ी आ गई जब दिनांक 13.05.25 को बोर्ड परीक्षा के हाई स्कूल के नतीजे घोषित किए गए, परीक्षा परिणाम देख सभी विद्यार्थियों खासतौर पर सर्वाधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल गए।
विद्यालय का परीक्षा परिणाम हर साल की तरह इस बार भी काबिले तारीफ़ रहा।सभी विषयों में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त कर विद्यालय के कक्षा 10वी के आरुष राठी व शशांक पटवाल ने 95% अंक लाकर प्रथम, प्रियांशी नेगी व आयुष रावत ने 94% अंकों के साथ द्वितीय, आर्यन भंडारी, तेजस ने 91% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। आभास व आदित्य सिंहा द्वारा भी 90% अंक प्राप्त किए गए।
परीक्षा परिणाम आने के पश्चात विद्यालय प्रधानाचार्य ने बच्चों को जीवन में ऐसे ही निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया तथा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।



