
हल्द्वानी। बनभूलपुरा में रेलवे क्रासिंग के पास देर रात कोतवाली व बनभूलपुरा पुलिस ने एक साथ दबिश दी। इस दौरान कई परिवारों की भूमिका संदिग्ध मिलने पर उन्हें हिरासत में लिया गया। बुधवार देर शाम तक महिला व पुरुषों से पूछताछ का सिलसिला जारी रहा। एक युवक संदिग्ध होने पर उसे एसओजी के हवाले किया गया है।
बनभूलपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज भाकुनी के अनुसार, गुरुवार को पुलिस की टीम ने सत्यापन अभियान के तहत रेलवे क्रॉसिंग के पास छापा मारा। इस दौरान वहाँ रह रहे दर्जनों लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि अधिकांश लोग आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश के रामपुर शहर से हैं। बिना उचित दस्तावेजों के कई लोग यहां रह रहे थे, जिससे उनकी भूमिका संदिग्ध लग रही थी।






