
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को राज्य सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में कई अहम फैसलों पर कैबिनेट ने अपनी मोहर लगाई है।
देखिए महत्वपूर्ण बिंदु..
धामी सरकार का बड़ा फैसला
ऊर्जा विभाग का ललेखा विवरण विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा
आवास विभाग के रेरा के दो संसोधन हुए
आवास विभाग मे EWS बिल्डिंग बनाने के लिए सेन्ट्रल फंड मे 5 हजार वर्ग मीटर से कम वाले और अब उससे बड़े वालों को भी अब पैसा जमा कराने का ऑप्शन होगा EWS बनाने की जरूरत नहीं।
Ews के प्रोजेक्ट बनाने के लिए अब ऊचाई का कोई रोक नहीं होगी, पहले 12 मीटर से ज्यादा नहीं बना सकता था।
डिप्लोमा इंजिनियर के प्रमोशन को मंजूरी।
वित्त विभाग का इंडस्ट्री के रजिस्ट्री में अब पहले पूरी स्टाम्प ड्यूटी ली जाएगी बाद मे प्रति पूर्ति दी जाएगी।
जमरानी बांध और सौंग दोनों को मंजूरी अब जल्द निर्माण होगा शुरू, सिचाई और पेयजल की योजना होगी।




