
विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत जस्सोवाला में क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर गांव चलो अभियान” के तहत आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इसी कड़ी में सहसपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुंजाग्रांट व ग्राम पंचायत आदूवाल बूथ पर पर मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे उत्तराखंड प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नवीन ठाकुर (गांव चलो अभियान) कार्यक्रम में शामिल हुए ।
इस दौरान विधायक पुंडीर ने जस्सोवाला ग्रामवासियों और नवीन ठाकुर ने कुंजाग्रांट और आदूवाल ग्राम ग्रामवासियों से संवाद स्थापित कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा का ध्वज लेकर जनजागरूकता यात्रा निकाली गई एवं जस्सोवाला व कुंजाग्रांट स्थित शिव मंदिर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
विधायक पुंडीर ने कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों एवं संकल्पों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए हम पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे और हर गांव आत्मनिर्भर बन सके।
इस दौरान सुशील सैनी, अमृत लाल सैनी, संजय कश्यप,संजीव कुमार,धर्म पाल राणा,रघुवीर कटारिया,श्याम लाल, रवि कश्यप, नरेश कुमार , सचिन कुमार, रमेश कुमार सैनी, मुकेश कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।





