
रिपोर्टर –एसपी सिंह
स्थान —जसपुर
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान ने प्रदेश एवं क्षेत्र वासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भैयादूज की शुभकामनायें दी है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश एवं क्षेत्र वासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि धनतेरस आरोग्यता के देव भगवान धन्वंतरी की पूजा का पर्व है। भगवान धन्वंतरी हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करें इसकी उन्होंने कामना की है।खड़क सिंह चौहान ने दीपावली के पावन पर्व को सुख, समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक बताते हुए सभी प्रदेश एवं क्षेत्र वासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी के आशीर्वाद से हम सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति एवं आरोग्यता का संचार हो। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पर्व केवल रोशनी, उत्साह और आनन्द का ही नही बल्कि आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान का भी प्रतीक है। दीपावली राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का भी पर्व है। प्रकाश का यह पर्व हम सब के जीवन में धन, वैभव, यश, एश्वर्य और सम्पन्नता लेकर आये इसकी भी कामना करते हैं साथी ही गोवर्धन पूजा की भी हार्दिक शुभकामनाएं दी

