
शिवालिक एकेडमी में किया गया पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन
दिनाँक 10.08.2024 को शिवालिक एकेडमी परिसर में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पुस्तक प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य इंटरनेट मीडिया के दौर में किताबों से दूर होते युवाओं को विज्ञान व साहित्य की किताबों से जोड़ना है, आज के समय में जब बच्चे सिर्फ इंटरनेट से ही समस्त ज्ञान प्राप्त करते है तो ऐसे में पुस्तकीय ज्ञान उनके लिए काफी लाभदायक होगा। इसलिए इसमें केवल साहित्य से जुड़ी किताबें ही नहीं, बल्कि विभिन्न विषयों की किताबें भी शामिल करी गई। पुस्तक प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी त्यागी जी तथा पुस्तकालय अध्यक्ष श्रीमती शम्मी चौहान ने बताया प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पुस्तको के प्रति जागरूक करना है जिससे विद्यार्थियों के स्मृति, सहानुभूति और संचार कौशल को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
प्रदर्शनी में साहित्य, किस्से- कहानियों, कविताओं, बायोग्राफी, ज्योतिष, रोमांच, पाककला, शब्दकोश, फोटोग्राफी, वाइल्ड लाइफ, इनसायक्लोपीडिया, धर्म, विज्ञान आदि विषयों की किताबें थी।






