
शिवालिक एकेडमी में दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को कक्षा 11, 12 हेतु एक भव्य करियर फेयर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों को उच्च शिक्षा के विविध विकल्पों की जानकारी देना तथा कक्षा 12 के बाद उपलब्ध करियर मार्गों से अवगत कराना रहा।
फेयर में देश की अनेक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। इनमें प्रमुख रूप से — चिटकारा यूनिवर्सिटी, एस.आर.एच.यू. यूनिवर्सिटी, एम.आई.टी.–डब्ल्यू.पी.यू. पुणे, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, बेनेट यूनिवर्सिटी, पर्ल एकेडमी एवं यूपीईएस, शारदा यूनिवर्सिटी (ग्रेटर नोएडा), एस.आर.एम. यूनिवर्सिटी (दिल्ली एन.सी.आर.), मिनर्वा, आई.सी.एफ.ए.आई., ऋषिहूड यूनिवर्सिटी तथा महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी शामिल रहीं।
विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर अवसर प्रदान करने हेतु अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों — ब्रैडली यूनिवर्सिटी, एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी तथा शिलर इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी — ने भी अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें विभिन्न पाठ्यक्रमों, छात्रवृत्तियों एवं करियर संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रजनी त्यागी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सही दिशा चुनने में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों के उत्साही सहभाग के लिए आभार व्यक्त किया।
सभी कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों ने फेयर में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अभिभावकों की उपस्थिति ने इसे और अधिक सार्थक बना दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री संजीव साहनी ( वाइस प्रेसिडेंट चिटकारा यूनिवर्सिटी), दीपक सिंह चौहान, पंकज शर्मा, संजीव साहनी, सौरभ राणा, साहिल डोगरा, अनुज सिन्हा, संयम ओबेरॉय एवं पुलकित जी का विशेष योगदान रहा।



