
होगा जो रिजल्ट के बाद मानसिक दबाव महसूस करते हैं. यह सुविधा पूरे देश के छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध है, जिससे वे विशेषज्ञों से बात करके अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं. इसके बारे में यहां विस्तार से जान सकते हैं.
सीबीएसई ने रिजल्ट के बाद छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए 13 मई से 28 मई 2025 तक टेली-काउंसलिंग (CBSE Tele Counselling) की सुविधा शुरू कर दी है. छात्र सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक टोल-फ्री नंबर 1800-11-8004 पर कॉल कर सकते हैं. इस नंबर पर फोन करने से देश-विदेश में मौजूद काउंसलर्स और प्रिंसिपल्स से बात करके छात्र अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं.




