
गैरसैंण के सारकोट गांव में शहीद के घर पहुँचे मुख्यमंत्री*
*लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए हवलदार बसुदेव सिंह के परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक-संवेदना*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गैरसैंण स्थित सारकोट में लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हवलदार बसुदेव सिंह के पैतृक आवास पहुँचकर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।





