
हल्द्वानी में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त भू कानून और बाहरी व्यक्तियों द्वारा खरीदी गई जमीनों के मामले में बड़ा बयान दिया है। कहा है कि इस पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है।
यहां मीडिया से मुखातिब होते हुए सीएम धामी ने कहा कि सरकार प्रदेश में एक सशक्त भू कानून लाने की योजना बना रही है। उन्होंने बताया कि बाहरी व्यक्तियों द्वारा खरीदी गई जमीनों की जांच के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।




