
प्रेस नोट
दिनांक 13 अप्रैल, 2026
क्लीन एंड ग्रीन एनवायरनमेंट समिति द्वारा प्रेमनगर के मंदिर गुरुद्वारा मैदान के बाहर वाली सडक पर वृक्षारोपण किया गया। यह कार्यक्रम दिवंगत आत्मा स्वर्गीय श्रीमती उमा देवी जी को श्रद्धांजलि देने एवं समिति के सदस्य श्री अमरनाथ कुमार के विवाह की 50वीं वर्षगांठ के संपन्न होने पर किया गया।
स्वर्गीय उमा देवी जी की पुत्री सुश्री अर्चना राव ने समिति के अध्यक्ष राम कपूर से निवेदन किया की उनकी स्वर्गीय माता जी की याद मे कुछ वृक्ष लगाए जाये। उनका स्वर्गवास पिछले वर्ष अप्रैल माह मे हुआ था। अर्चना जी के निवेदन को स्वीकार करते हुए समिति द्वारा पूजनीय माता जी की याद मे वृक्षारोपण किया। साथ ही समिति के सदस्य श्री अमरनाथ कुमार जी की 50वीं वर्षगांठ भी थी जिसे वृक्षारोपण करके यादगार बनाया गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एवं संस्थापक राम कपूर, अमरनाथ कुमार, शम्भू शुक्ला, जे पी किमोठी, नितिन कुमार, रणदीप अहलुवालिया, गगन चावला, राजेश बाली, संजय भटिआ, बिट्टू तलवार, मुकेश, करण, सान्या, मान्या एवं अर्चना राव मौजूद रहे।
राम कपूर
अध्यक्ष एवं संस्थापक
क्लीन एन्ड ग्रीन एनवायरनमेंट समिति

