

निकाय चुनाव में वोटर लिस्टों से मौहल्ले के मौहल्लों के मतदाताओं के नाम गायब होने व दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील कुमार से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। वहीं वार्ड 23 खुड़बुडा में दोबारा मतपत्रों की गिनती की जाये या दोबारा वहां पर निकाय चुनाव कराये जाये की भी मांग की गई।
यहां पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील कुमार से एक प्रतिनिधिमन्डल मिला।






