
आज दिनांक 22.01.2026 को समय लगभग दोपहर 1:30 बजे थाना रानी पोखरी को पूर्व प्रधान श्री फुरकान अहमद, रानी पोखरी द्वारा सूचना दी गई कि लिस्ट्राबाद, रानी पोखरी क्षेत्र के साहू जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।
उक्त सूचना पर मैं थाना अध्यक्ष रानी पोखरी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुँचा। मौके पर पहुँचकर पाया गया कि लिस्ट्राबाद के पास जंगल में एक अज्ञात पुरुष का शव पड़ा हुआ है। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गई। मृतक की शिनाख्त हेतु मुझे थानाअध्यक्ष रानी पोखरी एवं उप निरीक्षक गणों द्वारा स्थानीय स्तर पर पूछताछ, आसपास के क्षेत्रों में जानकारी एकत्र करने तथा अन्य संभावित माध्यमों से लगातार प्रयास किए गए, किंतु अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी महोदय ऋषिकेश के द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया
मृतक के शव को नियमानुसार पहचान हेतु 72 घंटे की अवधि के लिए मोर्चरी, एम्स ऋषिकेश में सुरक्षित रखा गया है, ताकि यदि कोई परिजन अथवा परिचित संपर्क करे तो पहचान की प्रक्रिया पूर्ण की जा सके मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उसके फिंगर प्रिंट (अंगुलियों के निशान) लिए जाने हेतु संबंधित अभियोजन कार्यालय को आवश्यक रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है, जिससे तकनीकी माध्यमों से भी शिनाख्त का प्रयास किया जा सके।

