
देहरादून, हाथीपांव क्षेत्र के जार्ज एवरेस्ट मार्ग पर एक निजी कंपनी द्वारा अवैध रूप से प्रवेश शुल्क वसूलने का मामला सामने आने पर DM सविन बंसल ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि स्थानीय लोगों से जुड़ी समस्या का जल्द से जल्द निराकरण हो, मामले मे लेटलतीफी होने पर लापरवाह अधिकारीयों पर कार्रवाई की बात भी कही है। वंही आज उपजिलाधिकारी मसूरी से उक्त प्रकरण मे स्थानीय लोग एक बार फिर से मिलने जा रहे हैं।




