
आज प्रदेशभर में बारिश का रेड अलर्ट…दो दिन के लिए रोकी केदारनाथ यात्रा, स्कूल रहेंगे बंद
उत्तराखंड मौसम विभाग के अगले 18 घंटे में भारी से भारी बारिश के रेड अलर्ट के कारण केदारनाथ, मद्महेश्वर की यात्रा को अगले दो दिन के लिए रोक दी गई है।प्रदेश के सभी जिलों में बृहस्पतिवार को बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने कई दौर की भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक पिछले कई दिनों से बारिश जारी है। अब मंगलवार को उत्तरकाशी में आई आपदा के बाद बृहस्पतिवार के लिए सभी जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।




