
देहरादून स्थित हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में दिनांक 28 दिसंबर 2025 को आयोजित ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2025 में शिवालिक एकेडमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें शिवालिक एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल कौशल का शानदार परिचय दिया।
प्रतियोगिता में शौर्य ध्यानी, अनिकेत कुंवर ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरव प्रदान किया। शिवन्या थापा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं आस्तिक चौहान एवं पार्थ चौहान ने स्वर्ण व रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया।
इसके अतिरिक्त अखिल रावत, अवनी तोमर एवं विंश तोमर ने रजत पदक, जबकि शाश्वत निहाल, सार्थक राणा, अन्या सिंह, आराध्या चौधरी एवं शिवेन चौहान ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, कोच बिट्टू विशान क्षेत्री के कुशल मार्गदर्शन एवं विद्यालय के सकारात्मक वातावरण का परिणाम है।


