
शिवालिक एकेडमी के विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन
दिनांक 26-27 अप्रैल 2025 को आठवीं राज्य ग्रैपलिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन श्री भारत मंदिर पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश में ग्रैपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (ग्रैपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबद्ध) के तत्वावधान में भव्य रूप से संपन्न हुआ।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शिवालिक एकेडमी के विद्यार्थियों ने पहली बार प्रतिभाग करते हुए उल्लेखनीय प्रदर्शन किया और कुल 14 पदक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में अक्ष भंडारी, मोहम्मद जैद, अंश सिंह बिष्ट,आदित्य राणा, रजत पदक विजेता,दिव्यांश वर्तवाल, अर्णव गर्ग, दिव्यांश सिंह, देवांश थप्पा ने स्वर्ण पदक हासिल किया।



आयुष चंद्रा,योगेश चौधरी,विन्श तोमर,अंश सिंह
कोनार्क रावत, अर्पित वशिष्ठ ने रजत पदक हासिल किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी विजेता विद्यार्थियों को उनकी इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी त्यागी जी ने कहा शिवालिक एकेडमी सदैव से शैक्षिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करती रही है। हमारे विद्यार्थियों ने ग्रैपलिंग जैसे नए खेल में भी अपने समर्पण और परिश्रम से एक नई मिसाल कायम की है। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
इस उपलब्धि से प्रेरित होकर विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को विविध खेलों में भागीदारी हेतु प्रोत्साहित करता रहेगा।



