

द सेपियंस स्कूल, हरबर्टपुर के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा राशि वशिष्ठ ने लक्ष्य यूनिवर्सल एकेडमी में आयोजित सहोदय अंतर-विद्यालय भाषण प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग) में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
राशि वशिष्ठ की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी एवं विद्यालय की निदेशिका सुश्री रश्मि गोयल ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा को शुभकामनाएँ दीं तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय छात्रा की मेहनत के साथ-साथ अंग्रेज़ी विभाग के शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग को भी दिया।
विद्यालय परिवार को राशि की इस उपलब्धि पर अत्यंत गर्व है और सभी ने उसे भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के शिखर छूने के लिए प्रेरित किया।

