
अब तो गजब ही हो रहा है। लोग नकली अधिकारी बन जा रहे हैं। वो भी कोई छोटा-मोटा अधिकारी नहीं बल्कि सीधे IAS अधिकारी। अगर IAS का फुल फॉर्म भी पूछ दिया जाए तो सही से न बता पाएंगे। दरअसल बिहार के छपरा जिले से एक ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक नकली IAS बन यहां के DM (असली IAS) से मिलने पहुंच गया। युवक ने खुद को IAS अधिकारी बताया और जिला अधिकारी से मुलाक़ात की। लेकिन DM छपरा को शक हुआ तो फिर सारी पोल खुल गई। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

