

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लगातार आठवां बजट पेश किया, जिसमें किसानों, एमएसएमई सेक्टर और मध्यम वर्ग के लिए कई अहम एलान किए गए हैं। इस बजट में बिहार के लिए भी कुछ विशेष योजनाओं की घोषणा की गई है, जिसमें मखाना बोर्ड बनाने की योजना प्रमुख है। इसके साथ ही, वित्त मंत्री ने मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई आयकर न लगाने का ऐलान किया।
वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही है। पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार के विकास कार्य और संरचनात्मक सुधारों ने वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है। इस दौरान किए गए परिवर्तनकारी कार्यों ने सरकार को आत्मविश्वास से भरपूर तरीके से आगे बढ़ने में मदद की है।






